महिलाओं में लाइफस्टाइल से संबंधित इन बीमारियों का खतरा होता है अधिक, बरतें सावधानी

भारतीय समाज में महिलाओं को बहुआयामी रूप में जाना जाता है। घर के कामकाज से लेकर दफ्तर संभालने तक, पिछले एक दशक में लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती देखी गई है। हालांकि महिलाओं से संबंधित जो एक चिंता अब भी जस का तस बनी हुई है वह है उनका स्वास्थ्य। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर महिलाएं कार्य-जीवन का संतुलन बनाने में असमर्थ रह जाती हैं। यही कारण है कि देश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का जोखिम काफी अधिक होता है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ ‘विश्व महिला दिवस’ मनाया जाता है। इस महिला दिवस हम महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में 68 फीसदी से अधिक महिलाएं जीवनशैली से संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। पचास फीसदी महिलाएं काम के दबाव और समय सीमा के कारण घर के खाने की जगह जंक फूड का अधिक सेवन करती हैं। इसके अलावा शारीरिक निष्क्रियता, अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतें और शरीर के पॉश्चर सही न होने जैसे कारक महिलाओं में कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि महिलाओं में किन लाइफस्टाइल बीमारियों का खतरा अधिक होता है, जिसको लेकर उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।