यूक्रेन संकट: रूस से रूठीं दुनिया की बड़ी कंपनियां, अब तक कई बड़े ब्रांड ने रोकीं सेवाएं

रूस और युक्रेन के बीच जारी जंग को 11 दिन बीत चुके हैं। एक ओर इस युद्ध के कारण यूक्रेन के हाल बेहाल हैं तो दूसरी ओर रूस की हालत भी कुछ ठीक नहीं हैं। यूक्रेन पर हमले के फैसले के विरोध में दुनियाभर की बड़ी कंपनियों ने रूस में अपनी सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इन बड़े ब्रांड में एपल, गूगल, नेटफ्लिक्स, बोइंग और मर्सिडीज समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। 

जर्मनी के स्पोर्ट्सवियर ब्रांड और दुनियाभर में मशहूर एडिडास ने रूस और युक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष के बीच बड़ा एलान किया है। इसके तहत एडिडास ने  यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ प्रतिक्रिया में रूसी फुटबॉल महासंघ के साथ अपनी साझेदारी को निलंबित कर दिया है। जर्मन स्पोर्ट्सवियर दिग्गज ने 2008 से देश के किट निर्माता के रूप में काम शुरू किया, 2018 में अपने घरेलू विश्व कप के लिए शर्ट डिजाइन किया था। लेकिन पूर्वी यूरोप में मरने वालों की संख्या बढ़ने के कारण उन्होंने रूसी राष्ट्रीय टीम के साथ अपना समझौता रोक दिया है। एडिडास ने यूईएफए के प्रतिबंध के फैसले के बाद से घोषणा की।